
कन्नौज- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव के मामले में बड़ी जानकारी मिल रही है. बता दें कि पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव पर तय आरोप हुये है.
पॉक्सो कोर्ट में पुलिस के लगाये सभी आरोपों पर ट्रायल चलेगा.नवाब के अधिवक्ताओं ने कई धाराओं पर आपत्ति जतायी थी. शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे मामले को लेकर बोले कोर्ट ने बुआ और नीलू पर भी आरोप तय किये है.कोर्ट पुलिस के लगाये गये आरोपों पर सुनवाई करेगी.12 नवंबर से नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शुरू ट्रायल होगा.
जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला 11 अगस्त की रात का है, जब नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की के साथ अपने महाविद्यालय में रेप किया था. उसी रात पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मदद के लिए बुलाया था. मौके पर 112 और कोतवाली पुलिस टीम पहुंची थी. जहां पर पीड़िता की बुआ भी मौजूद थी.
पुलिस ने मौके से नवाब सिंह को हिरासत में ले लिया था. पुलिस के मुताबिक, जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई थी. उस समय नवाब सिंह आपत्तिजनक हालत में था. इस दौरान पुलिस ने बुआ से भी पूछताछ की थी. हालांकि, तब किसी को नहीं पता था कि इस केस में बुआ की मिलीभगत है.









