दीपावली पर रिटायर्ड फौजी ने दरोगा की वर्दी फाड़ी वीडियो वायरल, 9 पर केस

दीपावली के दिन पुलिस चौकी परिसर में घुसकर रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह का दरोगा की वर्दी फाड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

दीपावली के दिन पुलिस चौकी परिसर में घुसकर रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह का दरोगा की वर्दी फाड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दरोगा हिमांशू मलिक का कालर पकड़े इंदर सिंह ने पकड़ रखा है। बताया जा रहा है ये वीडियो दीपावली के दिन का ही है। दरोगा हिमांशू मलिक की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी मिल रही है कि रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह के समर्थन में भी अब कई संगठन एकजुट होने लगे हैं। इतना ही नहीं रिटायर्ड फौजी ने भी पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ये पूरा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा चौकी का है।

Related Articles

Back to top button