
UP By-election 2024 Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी इसका फैसला आज हो जाएगा. उपचुनाव की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनोे ही पार्टियां एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं. वही कुछ सीटों पर पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई हैं. इसमें ये सीटें हैं….
सीसामऊ में पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई हैं.
सपा की नसीम सोलंकी – 4684 वोट
भाजपा के सुरेश अवस्थी – 2333 वोट
सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 2351 वोटों से आगे हैं
मझवां सीट पर पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई हैं.
बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य – 3035 वोट
सपा की डॉ ज्योति बिन्द – 1578 वोट
पहले राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी 1457 वोट से आगे चल रहे हैं.
खैर में पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई हैं.
बीजेपी के सुरेंद्र दिलेरन- 3443 वोट
सपा की चारू केन – 1738 वोट
पहले राउंड की गिनती में BJP प्रत्याशी 1705 वोट से आगे हैं.
बता दें कि यूपी उपचुनाव के लिए कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में वोटिंग हुई थी.









