
Corruption: सड़क निर्माण घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई हैं.. योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया हैं, जिसमें एक एसई, दो एक्सईएन समेत 16 अभियंता सस्पेंड हुए हैं. मामले में सीएम योगी ने कहा कि,जहां जांच में दोषी अभियंता मिलेंगे उन पर कार्रवाई करेंगे. लोक निर्माण विभाग में कार्रवाई को लेकर हलचल मची हुई हैं.
जांच कराने पर सभी नमूने फेल
दरअसल, हरदोई में चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए थे. लैब में नमूनों की जांच कराने पर सभी नमूने फेल हो गए. इसके बाद इस मामले में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र व सुमंत कुमार सस्पेंड किए गए. अधीक्षण अभियंता शरद कुमार मिश्रा को भी सस्पेंड किया गया. इसके अलावा 8 अवर अभियंता मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता के साथ ही मकरंद सिंह यादव व वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया हैं. सभी निलंबित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. जिन नौ अन्य जिलों में सड़कों की जांच हुई उनके नमूने भी भेजे गए हैं..
कर्मचारियों में हड़कंप
ऐसे में कहीं ना कहीं ये एक बड़ी कार्रवाई हैं.. इस कार्रवाई के बाद से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं.. साथ ही साथ इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही हैं.









