Delhi: किसानों की बल्ले-बल्ले… RBI देगा बिना गारंटी 2 लाख का लोन

बिना गारंटी के कृषि लोन वह लोन होता है जो किसानों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे दिया जाता है। इससे पहले किसानों को लोन लेने के लिए..

Delhi: किसानों के लिए खुशी की खबर हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई से राहत देने के लिए किसानों को बड़ी राहत दी हैं, किसान बिना गारंटी के 2 लाख तक का कर्ज आसानी से ले सकेंगे। इसके अलावा, आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में 0.5% की कटौती करके इसे 4% कर दिया है, जिससे बैंकों को 1.16 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता मिलेगी।

किसानों को बिना गारंटी 2 लाख तक का कर्ज

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए RBI ने यह फैसला लिया है कि अब किसान बिना गारंटी के 2 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकेंगे। इससे किसानों को आर्थिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। सरकार का यह कदम किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जो लगातार बढ़ती लागत और महंगाई से जूझ रहे हैं।

क्या है बिना गारंटी का कृषि लोन?

आइए आपको समझाते हैं कि आखिर बिना गारंटी के लोन जो RBI दे रहा उसका क्या मतलब हैं? दरअसल, बिना गारंटी के कृषि लोन वह लोन होता है जो किसानों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे दिया जाता है। इससे पहले किसानों को लोन लेने के लिए अपनी जमीन या अन्य संपत्ति को गिरवी रखना पड़ता था। लेकिन अब यह नियम बदल गया है। जिससे किसान बिना किसी गारंटी के लोन ले सकेंगे।

नकद आरक्षित अनुपात में कटौती

रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को 0.5% घटाकर 4% करने का निर्णय लिया है। CRR वह हिस्सा है, जिसे बैंकों को अपने पास रखने के लिए केंद्रीय बैंक के पास जमा करना होता है। इस कटौती से बैंकों को 1.16 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता मिल सकेगी, जो बैंकों के लिए उधारी देने के अवसर बढ़ाएगी और अर्थव्यवस्था में गति लाने में मदद करेगी।

रेपो दर में कोई बदलाव नहीं

RBI ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे स्थिर रखा है। यह लगातार 11वीं बार है जब आरबीआई ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दर वह दर है, जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों को कर्ज देती है। इस स्थिरता से बैंकों को ग्राहकों को सस्ते कर्ज देने की क्षमता मिलती है, जिससे अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी बनी रहती है और महंगाई पर काबू पाया जा सकता है।

किसानों को क्या होगा फायदा?

किसानों को बिना किसी परेशानी के लोन मिलेगा।
कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
किसानों की आय में वृद्धि होगी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

महंगाई पर काबू पाने की कोशिश

यह कदम RBI द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने और अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के प्रयासों का हिस्सा है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित किया है, खासकर खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने परेशानी बढ़ा दी है।

आरबीआई की ये घोषणाएं अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के प्रयासों को प्रदर्शित करती हैं। इसके साथ ही, यह कदम बैंकों को तरलता बढ़ाने में मदद करेगा और वित्तीय क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखेगा।

Related Articles

Back to top button