दिल्ली में 1 बजे तक 33.31 फीसदी मतदान, AAP पर लगा फर्जी मतदान का आरोप

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग हो रही है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह के सात बजे से मतदान शुरू हुआ था जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग हो रही है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह के सात बजे से मतदान शुरू हुआ था जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। दोपहर एक बजे तक 33.31 फीसदी मतदान हो भी चुका है।

आम आदमी पार्टी पर फर्जी मतदान का आरोप

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने दावा किया की फर्जी मतदान करते हुए कई लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब शराब और गुंडागर्दी काम नहीं आई तो अपनी हार देख आम आदमी पार्टी फर्जी मतदान पर उतर आई।

Related Articles

Back to top button