Delhi Election Result; दिल्ली की सियासत में भूचाल…AAP और BJP में कांटे की टक्कर,भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

दिल्ली की प्रतिष्ठित नई दिल्ली सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। छह राउंड की गिनती के बाद BJP के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 225...

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का नतीजा किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। रुझानों में हर पल नया मोड़ आ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त वापसी करते हुए 29 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 41 सीटों पर आगे है और बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

BJP में जश्न का माहौल
जैसे ही रुझानों में बहुमत मिला, BJP कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे आना अभी बाकी है।

नई दिल्ली सीट पर उलटफेर
दिल्ली की प्रतिष्ठित नई दिल्ली सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। छह राउंड की गिनती के बाद BJP के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 225 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित हैं।

रोमांचक मुकाबला जारी
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हर पल गेम बदल रहा है। अगर रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

बता दें कि, दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुआ था और आज, 8 फरवरी को वोटों की गिनती हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी सीटों पर काउंटिंग जारी है। सभी की नजरें अब फाइनल नतीजों पर टिकी हैं। क्या AAP सत्ता में वापसी करेगी या BJP रचेगी इतिहास । ये एक बड़ा सवाल हैं।

Related Articles

Back to top button