Delhi Election Result: आखिरी समय में AAP कर पाएंगी चमत्कार या दिल्ली में BJP बना लेगी सरकार,जानें ताजा आंकड़े!

, बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, लेकिन AAP भी कड़ी टक्कर दे रही है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील होते हैं, तो दिल्ली में..

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। बीजेपी 43 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जैसे ही बीजेपी की बढ़त के संकेत मिले, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया।

BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

रुझानों में बहुमत मिलने के साथ ही बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं, ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं, और कार्यकर्ता होली खेल रहे हैं। हालांकि, अभी अंतिम नतीजे घोषित नहीं हुए हैं।

क्या दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी तय?

इस चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि क्या आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता विरोधी लहर को मात देकर सरकार बना पाएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी होगी?

नई दिल्ली सीट पर रोचक मुकाबला

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 8वें राउंड की गिनती के बाद, बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा 430 वोटों से आगे चल रहे हैं। तो वही प्रवेश वर्मा को 16,903 वोट मिले हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल को 16,473 वोट मिले हैं।

दिल्ली की हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला

दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है..

  • नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP) बनाम प्रवेश वर्मा (BJP)
  • कालकाजी: आतिशी (AAP) बनाम रमेश बिधूड़ी (BJP)
  • जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP) बनाम तरविंदर सिंह मारवाह (BJP)
  • पटपड़गंज: अवध ओझा (AAP) बनाम रविंदर सिंह नेगी (BJP)

कांग्रेस के लिए संकट?

दिल्ली चुनाव के नतीजे यह भी तय करेंगे कि राज्य की राजनीति में कांग्रेस का क्या भविष्य होगा। अब तक के रुझानों में कांग्रेस किसी भी सीट पर मजबूत स्थिति में नहीं दिख रही है।

क्या दिल्ली में बीजेपी बनाएगी सरकार?

ताजा रुझानों के अनुसार, बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, लेकिन AAP भी कड़ी टक्कर दे रही है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील होते हैं, तो दिल्ली में बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव है। अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर हैं। क्या AAP आखिरी समय में कोई चमत्कार कर पाएगी, या दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनना तय है?

Related Articles

Back to top button