
Desk : महाकुंभ नगरी प्रयागराज में अदाणी समूह के सौजन्य से चलाए जा रहे सेवा कार्यों को जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज और लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की महंत डाक्टर दिव्या गिरी जी महाराज ने सराहा।


डाक्टर दिव्या गिरी, जो ‘सन्यासिनी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवाकार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने महाप्रसाद हेतु स्थापित दुनिया की सबसे बड़ी रसोई का भ्रमण कर उसकी उन्नत व्यवस्था पर खुशी व्यक्त की।

अदाणी समूह की ओर से इस्कान द्वारा महाकुंभ क्षेत्र में जारी अन्नपूर्णा सेवा का जिक्र करते हुए महंत विद्यानंद सरस्वती जी ने अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को संत समाज की ओर से साधुवाद दिया।


अदाणी समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों में 3 रसोईघर, प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद की सेवा, गीता प्रेस के सौजन्य से 1 करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण, और गोल्फ कार्ट सेवा शामिल है, जो असहाय श्रद्धालुओं की संगम स्नान में मदद करती है। इस सेवा कार्य ने महाकुंभ क्षेत्र में लोगों के बीच परमार्थ और नारी सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में अपनी छाप छोड़ी है।









