
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब लखनऊ स्थित UP दर्शन और गौतम बुद्धा पार्क में पर्यटकों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। यह दोनों पार्क प्रदेश में ऐसे पहले स्थान होंगे, जहां पर पर्यटकों को मुफ्त इंटरनेट सेवा का लाभ मिलेगा।
साइबर सिक्योरिटी पर ध्यान:
सिर्फ वाई-फाई ही नहीं, इस सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए साइबर सिक्योरिटी के भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जिससे उपयोगकर्ताओं का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहे और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके।
एडवेंचर गेम जोन की भी योजना:
इसके अलावा, UP दर्शन पार्क में पर्यटकों के लिए एक एडवेंचर गेम जोन भी तैयार किया जाएगा। इससे पार्क में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और रोमांचक और मनोरंजक बनाया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम:
योगी सरकार की यह पहल राज्य के पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एक बड़ा कदम है। मुफ्त वाई-फाई सेवा और एडवेंचर गेम जोन जैसे आकर्षण, पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे और साथ ही राज्य के पर्यटन को नई दिशा देंगे।









