पति पत्नी और वो….. ,मेरठ की मुस्कान ने बॉयफ्रेंड संग ली पति की जान,लंदन टू मेरठ वाले सौरभ की पूरी कहानी!

सच्चे प्यार का बदला क्या मौत हो सकता है। मेरठ में एक बेवफा पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को बेरहमी से कत्ल कर डाला। कत्ल के बाद पति की लाश के चार टुकड़े किए और कंक्रीट के घोल में इन टुकड़ों को डालकर एक ड्रम में हमेशा के लिए पैक कर दिया। पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

मेरठ : सच्चे प्यार का बदला क्या मौत हो सकता है। मेरठ में एक बेवफा पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को बेरहमी से कत्ल कर डाला। कत्ल के बाद पति की लाश के चार टुकड़े किए और कंक्रीट के घोल में इन टुकड़ों को डालकर एक ड्रम में हमेशा के लिए पैक कर दिया। पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

मेरठ के इंदिरा नगर में मुस्कान रस्तोगी अपनी 7 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। मुस्कान का पति सौरभ कुमार लंदन की एक फर्म में नौकरी करता था। फरवरी के आखिरी हफ्ते में वह लंदन से मेरठ आया। इन दिनों उसकी पत्नी और बेटी का बर्थडे था।

सौरभ अपने परिवार के साथ इन दोनों सेलिब्रेशंस को मनाना चाहता था। दोनों के बर्थडे बीते तो परिवार में एक नया विवाद शुरू हुआ। सौरभ को कुछ साल पहले पता चला था कि उसकी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। मुस्कान का लव अफेयर साहिल शुक्ला नाम के एक युवक के साथ चल रहा था। मुस्कान अब साहिल शुक्ला से शादी करना चाहती थी। बेबस सौरभ ने इस रिश्ते के लिए भी हामी भर दी। लेकिन वह अपनी बेटी पीहू को अपने साथ लंदन ले जाना चाहता था। उसने अपनी बेटी का वीजा भी अप्लाई कर दिया था।

मुस्कान पीहू को अपने साथ रखने को लेकर अड़ गई। इधर पति-पत्नी के बीच विवाद चला रहा और उधर साहिल शुक्ला ने मुस्कान के साथ मिलकर एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच डाली। मुस्कान ने 3 मार्च की शाम रात के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया। सौरभ ने वह खाना खाया तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया और सौरभ को मीट काटने वाले चाकू से कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद मुस्कान और साहिल के सामने लाश को ठिकाने लगाने की चुनौती थी।

साहिल ने सागर की लाश का सिर धड़ से अलग कर दिया। साहिल और मुस्कान ने मिलकर सागर की लाश के दोनों हाथ भी काट डाले। अगले दिन साहिल के कहने पर मुस्कान प्लास्टिक का ड्रम और सीमेंट खरीद कर लाई। बाद में लाश को छत पर ले जाकर वहां रखे एक प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। इसके बाद साहिल ने कंक्रीट और सीमेंट का घोल बनाकर उसे ड्रम को भर दिया। फूल प्रूफ मर्डर और लाश को ठिकाने लगाने की वारदात को अंजाम देकर दोनों अगली सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए।

शिमला में जाकर मुस्कान और साहिल ने एक मंदिर में शादी की। शादी के बाद हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए वह हिमाचल के कई शहरों में रहे और अंततः मसूरी पहुंचे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौटे तो नानी के घर रह रही पीहू ने मुस्कान से अपने पिता से मिलने की जिद की। कई घंटे की जिद के बाद मुस्कान भावुक हो गई और उसने अपने परिवार के सामने सौरभ के कत्ल का राज खोल दिया। इतने दिनों से सौरभ का परिवार भी उसे खोज रहा था। दोनों परिवार मिलकर पुलिस के पास पहुंचे और मुस्कान को कानून के सुपुर्द कर दिया।

लंबी पूछताछ के बाद मुस्कान टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया। पुलिस ने साहिल शुक्ला को भी गिरफ्तार किया। साहिल और मुस्कान की निशानदेही पर घर की छत के ऊपर रखे प्लास्टिक के ड्रम से सौरभ की लाश के टुकड़े बरामद किए गए। सौरभ की लाश के टुकड़े बरामद करने के लिए पुलिस ने कंक्रीट को मानव अंग से अलग करने के लिए कई मशीनों का सहारा लेना पड़ा।

Related Articles

Back to top button