इटावा : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में अपने परिवार के साथ वोट डाला है। इस दौरान पूर्व सांसद एवं पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। भारत समाचार से बात करते हुए डिम्पल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
डिंपल यादव ने कहा बीजेपी सरकार में महिलाएं असुरक्षित है। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। यूपी की जनता अखिलेश यादव के साथ है। प्रदेश की जनता सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही। यूपी की जनता बदलाव चाहती है। सपा को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग होगी।