
लखनऊ. यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चौथे चरण की 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण के 9 जिलों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली,फतेहपुर और बांदा जिले में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
रायबरेली में बछरावां के नेरुथुवा में ईवीएम खराब। बूथ नंबर 237 पर ईवीएम मशीन खराब लाइन में लगे मतदाताओं को परेशानी।
रायबरेली ईवीएम मशीन मे गड़बड़ी की EC से शिकायत की। सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की।रायबरेली के बछरावां में ईवीएम मशीन खराब। बूथ संख्या 237 पर मतदान प्रक्रिया रुकी है-सपा। उन्नाव के मोहान के बूथ संख्या 191 पर भी गड़बड़ी। भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप । सीतापुर के बिसवां में भी सपा के गंभीर आरोप। बूथ संख्या 402 पर भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप
लखीमपुर में गोला में बूथ संख्या 59 में ईवीएम खराब। अषाढ़ी ग्राम पंचायत में ईवीएम मशीन खराब
उन्नाव में नजीजीआईसी में बूथ संख्या 158 पर ईवीएम खराब।डेढ़ घंटे से पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब । लाइन में लगे मतदाताओं को हो रही है परेशानी।
उन्नाव में भगवंतनगर विधानसभा में मतदान प्रभावित। बूथ संख्या 388 पर ईवीएम मशीन खराब हुई। बूथ संख्या 388 पर 2 घंटे बाद शुरू हुआ मतदान।
हरदोई में सदर विधानसभा में ईवीएम मशीन खराब। बूथ संख्या 208 पर ईवीएम मशीन खराब।
सीतापुर में सेउता के चैनपुरवा में ईवीएम खराब पायी गई। बूथ संख्या 217 पर ईवीएम मशीन खराब। बूथ संख्या 183,299 पर भी ईवीएम खराब
लखनऊ उत्तरी विधानसभा में ईवीएम खराब पायी गई। बूथ संख्या 97 में ईवीएम मशीन खराब हुई। शिया पीजी कॉलेज में बूथ संख्या 97.
लखीमपुर में धौरहरा के लोकाही में ईवीएम खराब हुई। केशवपुरा में 2 ईवीएम मशीन बदली गई।
पीलीभीत में बूथ संख्या 246,247 में ईवीएम मशीन खराब पायी गई। 7 बजे से अभी तक सिर्फ 5 वोट ही डाले गए। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी।
फतेहपुर में बूथ संख्या 95 में ईवीएम मशीन खराब पायी गई। इसी बूथ में जिलाधिकारी को वोट करना था। बूथ संख्या 95 पर नहीं शुरू हो सका मतदान।
बता दें, यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।









