
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुपोषण के खिलाफ सबसे बड़ी और निर्णायक लड़ाई छेड़ते हुए अब तक 2.06 करोड़ से अधिक बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह प्रयास राज्य में स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है।
#ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 5, 2025
योगी सरकार का कुपोषण पर करारा प्रहार, सवा दो करोड़ लोगों को मिला नया जीवन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुपोषण के खिलाफ एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अब तक सवा दो करोड़ से अधिक बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को जीवन सुधार की नई दिशा दी… pic.twitter.com/o6Kths1wag
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) की 897 परियोजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया गया। इसके अंतर्गत छह साल तक के 1.82 करोड़ बच्चों को लाभ मिला, जिनमें से 1.33 लाख अति-कुपोषित बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया। इन परियोजनाओं की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, जिन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पोषण ट्रैकिंग, समयबद्ध स्वास्थ्य जांच, पोषक आहार वितरण और आंगनवाड़ी केंद्रों की निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अभियान से 13.5 लाख गर्भवती महिलाओं और 10.70 लाख धात्री महिलाओं को भी विशेष पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। यह पहल प्रदेश में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और भविष्य की पीढ़ियों के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।









