IMD Rain Alert: जून में ही मानसून की होगी एंट्री होगी झमाझम बारिश इन राज्यों में हाई अलर्ट

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। जल भराव और जल जमाव जैसी समस्याओं का भी सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं मानसून को लेकर मौसम विभाग ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है। IMD का कहना है कि इस बार जून के महीने में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। अनुमान लगाया गया है कि ये आंकड़ा 106 MM तक जा सकता है।

उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश, प्री-मॉनसून में अधिक बारिश का अनुमान

उत्तर पश्चिम भारत में इस वर्ष सामान्य बारिश का अनुमान है, जबकि मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश सामान्य से कम हो सकती है। जून के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या अधिक बारिश होने की संभावना है। प्री मॉनसून में पहले से ही अधिक बारिश हो चुकी है, जिससे तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम के कारण मानसून तेज रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button