Russia ukraine war: यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला, रूस के 40 एयरक्राफ्ट तबाह

Russia ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तेज़ होता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की कोशिशें जारी हैं

Russia ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तेज़ होता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की कोशिशें जारी हैं, वहीं दूसरी ओर ज़मीन पर जंग और हमलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए उसके 40 सैन्य एयरक्राफ्ट को ध्वस्त करने का दावा किया है।

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी एसबीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि यह हमला ड्रोन के ज़रिए रूस के एयरबेस पर किया गया, जिसमें टीयू-95 और टीयू-22 बॉम्बर विमान तबाह हो गए। ये विमान लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक के लिए इस्तेमाल होते थे।

वहीं, रूस ने भी जवाबी हमला करते हुए यूक्रेन की मिलिट्री ट्रेनिंग यूनिट पर मिसाइल स्ट्राइक की है, जिसमें 12 यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर है। रूस के मुरमंस्क क्षेत्र के गवर्नर ने भी माना है कि वहां दुश्मन के ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ है।

इस बीच शांति वार्ता को लेकर भी हलचल तेज़ है। अगले सप्ताह इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच एक नया दौर शुरू होने वाला है। हालांकि, यूक्रेन को रूस की नीयत पर अब भी शक है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस को कूटनीति के साथ खिलवाड़ बंद कर अब युद्ध समाप्त करने की दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button