अहमदाबाद विमान हादसा,शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद अब मृतकों की पहचान एक बड़ी चुनौती बन गई है। हादसे में कई शव इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने DNA जांच के जरिए शवों की पहचान करने का निर्णय लिया है।

सिविल अस्पताल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे हैं।

DNA सैंपल की जांच अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ही की जा रही है।

अस्पताल में करीब 50 घायल यात्री अब भी इलाजरत हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में विमान के कई हिस्सों में आग लग गई थी, जिससे कई शव जल चुके हैं।

क्यों जरूरी है DNA जांच?
शवों की हालत इतनी गंभीर है कि केवल दृश्य पहचान (Visual Identification) से उनकी शिनाख्त संभव नहीं। इसीलिए वैज्ञानिक पद्धति से DNA मिलान के जरिए पुष्टि की जाएगी कि कौन-सा शव किस पीड़ित से संबंधित है।


सिविल अस्पताल प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों से जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचकर DNA सैंपल देने की अपील की है, ताकि शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंपा जा सके।

यह हादसा न सिर्फ तकनीकी सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि अब पीड़ित परिवारों की भावनात्मक पीड़ा भी चरम पर है। प्रशासन और डॉक्टर लगातार घायलों के इलाज और शवों की पहचान के लिए प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button