
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए भाजपा नेताओं का ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज बलिया में जनसभा है, पीएम मोदी बलिया में 2.30 बजे जनसभा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह की भी आज कई जनसभाएं है। अमित शाह कुशीनगर,संतकबीरनगर,बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी आज कई जनसभाएं होनी हैं। जेपी नड्डा की आज 4.05 बजे चंदौली में जनसभा और 12 बजे जौनपुर के मछलीशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होना है। वहीं अंतिम सातवें चरण का मतदान 7 मार्च होगा। 10 मार्च को यूपी चुनाव का रिजल्ट आएगा।









