
क्रिकेट वर्ल्ड के किंग विराट कोहली आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट को इस खास दिन पर हर तरफ से बधाइयाँ मिल रही हैं। मैदान में तो विराट का जलवा है ही, लेकिन उनकी चर्चा बॉलीवुड सितारों की तरह होती है। क्रिकेट के अलावा, विराट की पसंद-नापसंद भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह शोर-शराबे से दूर रहना पसंद करते हैं और सादगी में विश्वास रखते हैं, जो उन्हें बाकी से अलग बनाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट का पसंदीदा गाना कौन सा है? क्या यह उनके पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म का कोई गाना है? नहीं, विराट का फेवरेट सॉन्ग कुछ और ही है।
विराट का पसंदीदा गाना है ‘नी सिंगम धन’
विराट कोहली का पसंदीदा गाना एक तमिल ट्रैक है, जिसे उन्होंने हाल ही में एक आईपीएल मैच के दौरान एक चैट में बताया था। यह गाना है “नी सिंगम धन” जो एआर रहमान द्वारा कंपोज़ किया गया है और यह गाना फिल्म ‘Pathu Thala’ का हिस्सा है, जिसमें सिलांबरासन टीआर मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 114 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और विराट के इस गाने को पसंद करने के बाद इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी है।
पंजाबी गानों के भी शौकीन हैं विराट
हालांकि विराट को तमिल गाने पसंद हैं, लेकिन उनका पंजाबी गानों से भी गहरा प्यार है। वे पंजाबी सिंगर गुरुदास मान के गानों के भी बड़े फैन हैं। विराट अक्सर इन गानों को गुनगुनाते रहते हैं। इसके अलावा, विराट को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का गाना “तुझमें रब दिखता है” भी काफी पसंद है।
विराट कोहली का जीवन
विराट कोहली आज 37 साल के हो गए हैं और उनके परिवार में पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चे बेटी वामिका और बेटे अकाय हैं। विराट का बर्थडे उनके चाहने वालों के लिए एक खास मौका है, और दुनियाभर से फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दे रहे हैं।









