
मऊ : अंबेडकरनगर के मुरादपुर गांव में युवक विशाल सिंह ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। विशाल सिंह का आरोप है कि उसे सुनैना परवीन ने प्रेमजाल में फंसा कर जबरन धर्मांतरण कराया।
◆मऊ -युवक विशाल सिंह हुआ ‘लव जिहाद’ का शिकार, सुनैना परवीन पर जबरन धर्मांतरण का आरोप
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 15, 2025
◆असम ले जाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया, मस्जिद में नमाज पढ़वाई, खतना कराया- विशाल
◆युवक ने जबरन निकाह का भी लगाया आरोप, प्रताड़ना से तंग विशाल सिंह भागकर मऊ लौटा
◆आरोपियों ने घर में… pic.twitter.com/GMGIAwmbfS
विशाल ने दावा किया कि सुनैना परवीन ने उसे असम ले जाकर उसकी इच्छा के बिना धर्म परिवर्तन कराया, मस्जिद में नमाज पढ़वाई और खतना कराया। इसके बाद युवक ने जबरन निकाह करने का भी आरोप लगाया। प्रताड़ना से तंग आकर विशाल सिंह भागकर मऊ लौटा, लेकिन आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की।
विशाल सिंह का आरोप है कि उसकी बहन को भी जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस मामले में थाना कोतवाली क्षेत्र परदहां में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।









