
Ahmedabad : भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते एकीकृत इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह अदाणी ने अपनी नवीनतम फिल्म “आपके सफर के हमसफर” का विमोचन किया। यह फिल्म अदाणी एयरपोर्ट्स के वर्ल्ड-क्लास सेवा और मानव संबंधों के महत्व को उजागर करती है। इस फिल्म को (HumKarkeDikhateHain) अभियान के तहत पेश किया गया है, जो अदानी समूह की यात्रा को यादगार बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है।
इस फिल्म के माध्यम से अदाणी समूह ने अपने विजन को फिर से प्रस्तुत किया है कि कैसे उसका इन्फ्रास्ट्रक्चर न केवल व्यापार के विस्तार के लिए है, बल्कि यह मानवीय संबंधों और सशक्त बदलाव का कारण बन सकता है। पिछले वर्षों में इस अभियान के तहत जो फिल्में बनी हैं, उन सभी ने आंकड़ों और पैमाने से आगे बढ़ते हुए ऐसी कहानियां प्रस्तुत की हैं, जो लोगों के दिलों को छूती हैं और प्रेरणा देती हैं। “आपके सफर के हमसफर” अदाणी समूह की इस सोच को मजबूत करती है।
अदाणी समूह के प्रमुख – कॉर्पोरेट ब्रांडिंग, अजय काकर ने कहा, “हमारे सभी ब्रांड अभियान यह दिखाते हैं कि अदाणी समूह का ‘हम करके दिखाते हैं’ का स्पिरिट कैसे देशभर के लोगों और समुदायों को जोड़ता है। हमारे एयरपोर्ट्स भारतीयों के लिए दुनिया को खोलते हैं और दुनिया को भारत से जोड़ते हैं। हमारी नवीनतम फिल्म इस बात का प्रतिबिंब है कि हम हर यात्री के सफर को जादुई और यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजीत सरकार ने किया है, जो अपनी प्रमुख फिल्मों जैसे ‘पीकू’, ‘विक्की डोनर’, और ‘सरदार उधम सिंह’ के लिए प्रसिद्ध हैं। फिल्म का निर्माण ओगिल्वी इंडिया द्वारा किया गया है और यह विशेष रूप से अदानी समूह के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रोजेक्ट दिवंगत पीयूष पांडे द्वारा व्यक्तिगत रूप से सुपरवाइज किया गया था।
फिल्म की कहानी में एक वरिष्ठ जोड़ा अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर निकलता है। एयरपोर्ट के विशाल और अपरिचित माहौल में वे एक “पर्ची” (हस्तलिखित नोट) के जरिए अपने बेटे से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। जब वह पर्ची खो जाती है, तो उनकी चिंता बढ़ जाती है, लेकिन अदाणी एयरपोर्ट के एक कर्मचारी की मदद से उनकी यात्रा आरामदायक और स्मूद हो जाती है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि अदाणी एयरपोर्ट्स सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि यात्रियों के सफर के हमसफर बन जाते हैं।
फिल्म के अंत में एक भावुक क्षण दिखाई देता है जब जोड़ा धन्यवाद ज्ञापित करता है और अभियान का सिग्नेचर संदेश मिलता है: “सिर्फ वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट्स नहीं चलते हैं… आपके सफर में हमसफर बन जाते हैं। अदानी। हम करके दिखाते हैं।”
यह फिल्म अदाणी समूह के सेवा-प्रेरित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें लोगों को प्राथमिकता दी जाती है और हर यात्रा को विशेष और यादगार बनाने की कोशिश की जाती है।
अदाणी समूह के बारे में
अदाणी समूह, अहमदाबाद स्थित, भारत का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ विविध उद्योग समूह है। समूह के पास ऊर्जा, परिवहन और लॉजिस्टिक्स, धातु, उपभोक्ता क्षेत्र और कई अन्य क्षेत्रों में व्यवसाय हैं। अदाणी समूह की सफलता इसके ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘सतत विकास’ की फिलॉसफी पर आधारित है, जो समाज के प्रति इसके जिम्मेदार दृष्टिकोण को प्रमाणित करता है।









