Trending

Lucknow: ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया जिला जौनपुर… BJP माफिया जीवी पार्टी हैं.. अखिलेश यादव का बड़ा हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' योजना के तहत जौनपुर भाजपा माफिया जीवी पार्टी बन चुकी है, और SIR के जरिए आरक्षण छीनने की कोशिश की जा रही है।

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का एक नया अभियान “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” चल रहा है, जिसमें जौनपुर जिला माफिया का गढ़ बन चुका है। इस पर उन्होंने भाजपा को “माफिया जीवी पार्टी” तक कह दिया।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है और वोटरों की व्यक्तिगत जानकारी को गुप्त रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “SIR के माध्यम से भाजपा आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। यह न केवल संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे लोगों की पहचान भी छीनने की कोशिश की जा रही है।”

सपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सभी वोटरों का डेटा इकट्ठा कर रही है, जिसका इस्तेमाल चुनावी रणनीति और अपने फायदे के लिए किया जाएगा।

अखिलेश ने संविधान का हवाला देते हुए कहा, “संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है, और इस अधिकार को छीनने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र पर हमला होगा।”

इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और सपा द्वारा किए गए आरोपों को भाजपा ने खारिज कर दिया है। अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी नेपलटवार किया हैं। उन्होनें कहा कि, “भ्रम फैलाना अफवाह फैलाना अखिलेश यादव की आदत हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर भी अखिलेश ने भ्रम फैलाया था। ये संभावित हार देखकर नाकामी का ठीकरा निर्वाचन आयोग पर फोड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button