
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर हैं और हैदराबाद हाउस में भारत-रूस का 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है, जिसमें बड़े रक्षा समझौते भी शामिल हो सकते हैं।जहां उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त और रणनीतिक है।पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के संबंधों को और मज़बूत करने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा , जिसकी अगुवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसके बाद पुतिन राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दिन में भारत-रूस शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
शिखर सम्मेलन में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी और कई रणनीतिक एवं आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।









