
दिल्ली- दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली है….आज वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है…. यूपी के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान हो रहा है। सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है…
कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। पार्टी के प्रमुख नेता जैसे खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस रैली में शिरकत करेंगे। एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
और आज वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन के साथ-साथ हंगामा होने के आसार है….









