UP Election : सपा प्रत्याशी का आरोप, कहा- ईवीएम मशीन ले जा रहे अपर पुलिस अधीक्षक, सपाइयों पर भांजी लाठी…

ईवीएम मामले में लगातार सपा भाजपा पर हमलावर है, कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कहने के बाद से सपा समर्थक लगातार स्ट्रांग रूम के बाहर डट गए है। वहीं आज सपा के पूर्व विधायक बबेरू से प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव ने अपर पुलिस अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप।अपर पुलिस अधीक्षक पर ईवीएम मशीन ले जाने का लगाया आरोप।मंडी गेट पर सपाइयों ने काटा बवाल और सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक। पूर्व विधायक ने अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा पर सपाइयों के ऊपर लाठी चलाने का भी लगाया आरोप। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा हम डरेंगे नहीं चाहे मौत हो जाए डटे रहेंगे।

दरअसल ईवीएम का मुद्दा तब से तुल पकड़ लिया जब कल वाराणसी में पहड़िया स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर एक गाडी में ईवीएम ले जाते हुए सपा के कुछ समर्थकों ने देख लिया और गाड़ी को घेर जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और कमिश्नर ने समय पर भारी पुलिस बल तैनात कर मामले को शांत किया। हालाँकि इस मामले को लेकर एक सफाई भी चुनाव अधिकारी के तरफ से दी गयी है जिसमे कहा गया कि जो ईवीएम ले जाई जा रही थी वो ट्रेनिंग के लिए पहाड़िया मंडी से यूपी कॉलेज ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button