सपा गठबंधन की हार पर पहली बार खुलकर बोले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव, हार की कारणों पर कही बड़ी बात !

शनिवार को अपनी प्रतिक्रया देते हुए शिवपाल यादव ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने सपा गठबंधन की हार के लिए संगठनात्मक तौर पर रही खामियों को बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति हमारा स्नेह है, संगठन को लेकर खामियां रह जाती हैं। हम सब इन कारणों की करेंगे और जो खामियां रह गईं हैं उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

समाजवादी पार्टी गठबंधन की करारी हार को लेकर पहली बार शिवपाल यादव ने खुलकर बोला। शनिवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि जमीनीं स्तर पर सपा के पक्ष में अच्छा माहौल था। हालांकि कहीं न कहीं कुछ खामियां जरूर रह गई हैं जिसे दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोग हार के कारणों का समीक्षा करेंगे और जो खामियां रह गईं हैं उन्हें दूर करेंगे।

शनिवार को अपनी प्रतिक्रया देते हुए शिवपाल यादव ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने सपा गठबंधन की हार के लिए संगठनात्मक तौर पर रही खामियों को बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति हमारा स्नेह है, संगठन को लेकर खामियां रह जाती हैं। हम सब इन कारणों की करेंगे और जो खामियां रह गईं हैं उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वहीं समाजवादी पार्टी के लिए बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और विपक्ष मजबूती के साथ जीता है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल संगठन को दुरूस्त करने की जरूरत है। हालांकि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बहुत था।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति हमारा स्नेह है और इसलिए हम बैठने वाले नहीं हैं,जनता के बीच जाते रहेंगे और संगठन के लिए जो भी मुझे जिम्मेदारी मिलेगी,मैं उसे पूरा करूंगा।

Related Articles

Back to top button