एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत पर जताया आभार, कहा- मुंबई को बदलेंगे

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों के परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए गए, जिसमें महायुति ने शानदार सफलता...

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों के परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए गए, जिसमें महायुति ने शानदार सफलता हासिल की। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत पर आभार व्यक्त किया और कहा कि केवल विकास ही ब्रांड है। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के योगदान को याद करते हुए कहा कि, “बालासाहेब सिर्फ एक ही थे, उनका ब्रांड अनोखा था।” शिंदे ने यह भी कहा कि महायुति में कोई बड़ा भाई-छोटा भाई नहीं है, हम सभी जनता के विकास के लिए एकजुट हैं।

मुंबई के महापौर चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने कहा कि महापौर पद से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मुंबई का विकास किस तरह से किया जाएगा। उन्होंने कहा, “महायुति का ही महापौर होगा और हम मुंबई को बदलने के लिए काम करेंगे।”

शिंदे ने मुंबई और ठाणे के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, “ठाणे में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिला है और मुंबई में भी शिवसेना-बीजेपी ने मजबूत बढ़त बनाई है।” उन्होंने यह भी कहा कि महायुति का महापौर ही होगा और यह चुनाव केवल विकास के एजेंडे पर लड़ा गया है।

शिंदे ने 25 वर्षों तक सत्ता में रहने वालों को जनता से नकारा गया और विकास को ही ब्रांड के रूप में स्वीकार किया। उनका कहना था कि मुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अग्रणी शहर बनाना है, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है।

Related Articles

Back to top button