Dhurandhar on Netflix: धुरंधर की OTT पर धूम, नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनते ही दर्शकों ने किया सलाम

यह फिल्म जुनून के साथ बनाई गई थी और मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इसे थिएटर और अब ओटीटी पर देखा.

Dhurandhar on Netflix: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड में धमाल मचा कर रखा दिया…बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वो कमाल करके दिखाया जो आज तक बहुत ही कम फिल्मों ने किया है…’धुरंधर’ ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे.

अब इस फिल्म ने ओटीटी पर भी आते ही धमाल मचा दिया है.’धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.फिल्म की रिलीज के महज कुछ घंटों में ही यह इंडिया में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर पहुंच गई.

‘धुरंधर’ को 30 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, और फिल्म ने स्ट्रीमिंग के 24 घंटे के भीतर ही नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली. इस सफलता पर डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा, “मुझे खुशी है कि ‘धुरंधर’ को नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पोजीशन मिली. यह फिल्म जुनून के साथ बनाई गई थी और मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इसे थिएटर और अब ओटीटी पर देखा.”

हालांकि, ओटीटी पर फिल्म की शुरुआत में कुछ दर्शकों ने खराब विजुअल क्वालिटी की शिकायत की थी.लेकिन नेटफ्लिक्स ने तुरंत सुधार करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग क्वालिटी को अपडेट किया.अब नए वर्जन में 12.56 mbps बिटरेट के साथ बेहतर विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं.

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं.अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है, जिसका टीज़र भी जल्द ही रिलीज हो सकता है.

Related Articles

Back to top button