
पाकिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में संघर्ष काफी ज्यादा समय से चल रहा है…दोनों के बीच में खूनी संघर्ष कबसे चला आ रहा है….और लगातार जारी है. इस वक्त के हालात की बात करें तो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां आतंकवादी गतिविधियों और सेना के बीच मुठभेड़ों में 31 लोग मारे गए. रविवार को शुरू हुए सुरक्षा अभियान के दौरान पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के 145 आतंकवादियों को मार गिराया. बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि इस हमले के दौरान 17 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए.
यह हमले मुख्य रूप से जेल, सेना के ठिकानों और सरकारी कार्यालयों पर किए गए थे. आतंकवादियों ने स्थानीय अधिकारियों को भी निशाना बनाया, जिसमें डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर का अपहरण भी शामिल है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया, और कई जगहों पर सड़कों को भी ब्लॉक कर दिया गया.
सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने कई शहरों में हिंसक हमलों को अंजाम दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने तेज कार्रवाई करते हुए इन हमलों को विफल कर दिया. पाकिस्तान ने इस घटना के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश है.बलूचिस्तान में जारी संघर्ष ने क्षेत्रीय शांति को प्रभावित किया है….









