Uttar-Pradesh: लखनऊ में उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश की प्रमुख फार्मा कंपनियों के अधिकारी, उनके एमडी और चेयरमैन भी मौजूद थे। सभी ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए यूपी में निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना की।
बता दें, सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में निवेश के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल बना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के लिए भी यूपी में पर्याप्त प्रयास किए गए हैं, और आज कोई दंगा नहीं होता, जबकि पहले प्रदेश में अपहरण उद्योग और गुंडा टैक्स जैसी समस्याएं आम थीं।
वहीं, मुख्यमंत्री ने पुलिस और कानून व्यवस्था के कामकाज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कोई अपना-पराया नहीं होता और अपराधी पुलिस पर हमला करते हैं, इसलिए पुलिस को मुकाबले के लिए सक्षम बनाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुलिस गोली नहीं चलाती हैं, तो क्या अपराधियों से पुलिस को गोली खानी चाहिए। सीएम योगी ने यह भी कहा कि कानून की भाषा समझाने के लिए कभी-कभी सख्ती आवश्यक होती है।
फॉरेस्ट कवर में हुई तेजी से वृद्धि पर भी मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, जिससे कानून और व्यवस्था में सुधार हुआ है। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ कम किया है और भारत एक विश्वसनीय सहयोगी बन गया है।
कुल मिलाकर यूपी फार्मा कॉन्क्लेव में सीएम योगी ने निवेशकों के लिए प्रदेश को सुरक्षित, निवेश-उन्मुख और विकासशील प्रदेश के रूप में पेश किया हैं।









