
नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ रिलीज से पहले ही भारी विवादों में घिर गई है. फिल्म के टाइटल को लेकर देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है. विरोध करने वालों का आरोप है कि यह नाम जातिसूचक है और एक विशेष समुदाय की छवि को जानबूझकर अपमानित करता है. और
अब इस मामले में केस होने के साथ-साथ फिल्म पर केस दर्ज होने के साथ-साथ सियासत भी शुरु हो गई है. फिल्म के टाइटल पर बढ़ते विरोध के बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी कड़ा रुख अपनाया है. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर फिल्म के टाइटल की कड़े शब्दों में निंदा की और केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की.
मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा कि- फिल्मों में पंडित को घुसपैठिया बताना दुर्भाग्यपूर्ण….पूरे देश में ब्राह्मणों का अनादर बढ़ रहा…इससे ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है….केंद्र सरकार से फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध की मांग….
इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है अब घूसखोर पंडित को लेकर विवाद क्या नया मोड लेता है ये तो देखने वाली बात होगी…पर अभी फिल्म, पर खूब सियासत चल रही है….और इसको लेकर उत्तर प्रदेश में भी बयानबाजी का दौर भी जारी है….








