“आप वही हैं…” प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के नए एल्बम रिलीज पर लिखा भावुक नोट

बल्कि आपको एक खजाने की तरह संजोए और यह दिखाने से न डरें।" उन्होंने अपने और निक के रिश्ते को "अब तक का सबसे अच्छा फैसला" बताया।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नए सोलो एल्बम ‘Sunday Best’ के रिलीज पर एक भावुक नोट लिखा है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए निक को “ईमानदार” और “सुरक्षित” व्यक्ति बताया, जिन्होंने अपनी संगीत के जरिए अपनी आत्मा को सामने रखा है। इस नोट के साथ प्रियंका ने अपने और निक के व्यक्तिगत जीवन के कुछ प्यारे क्षणों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में निक के टैलेंट और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए लिखा, “आप वही हैं जिससे सपने बनते हैं… ऐसा कोई तलाशें जो न केवल आपसे प्यार करता हो, बल्कि आपको एक खजाने की तरह संजोए और यह दिखाने से न डरें।” उन्होंने अपने और निक के रिश्ते को “अब तक का सबसे अच्छा फैसला” बताया।

प्रियंका ने निक की ईमानदारी और कलाकार के रूप में उनकी भावनात्मक गहराई को भी सराहा। उन्होंने गर्व से लिखा कि ‘Sunday Best’ का संगीत वास्तव में एक “सुरक्षित व्यक्ति” की पहचान है जो अपनी गहरी भावनाओं को दुनिया के सामने लाने के लिए तैयार होता है।

‘Sunday Best’ निक जोनस का लगभग पांच साल में पहला सोलो एल्बम है, और यह एल्बम उनके भाइयों के साथ स्टेडियम टूर के बाद आया है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘Varanasi’ और ‘The Bluff’ भी आने वाली है।

Related Articles

Back to top button