
सीतापुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के तपोधाम आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति और भारत की ऐतिहासिक आर्थिक ताकत पर महत्वपूर्ण बयान दिए।उन्होंने कहा कि “सनातन ने हमेशा दूसरे धर्मों को शरण दी है” और “सनातन को कोई झुका नहीं पाया है।” उन्होंने यह भी कहा कि “सनातन संस्कृति कभी खत्म नहीं होगी”, और यह एक अडिग और अविनाशी धारा के रूप में हमेशा जीवित रहेगी।
'PM मोदी के पहल से योग को पहचान मिली,PM मोदी के पहल से योग को पहचान मिली,कुंभ की परम्परा हजारों साल पुरानी,रामलला का अयोध्या में भव्य मंदिर बना'
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 9, 2026
सीतापुर में बोले सीएम योगी #Sitapur @myogiadityanath pic.twitter.com/W06NZQqU8G
योगी आदित्यनाथ ने चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य के शासन को “स्वर्ण युग” बताते हुए कहा कि “भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत था”। उन्होंने यह भी कहा कि “भारत धीरे-धीरे कमजोर होता गया” और “मुगलों और अंग्रेजों ने भारत को खूब लूटा”। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “यहां के किसानों को कर्जदार बना दिया गया”।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “PM मोदी के पहल से योग को पहचान मिली” और “भारत ने अपनी ताकत का अहसास कराया है”।
सीएम योगी ने भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि “कुंभ की परंपरा हजारों साल पुरानी है” और “रामलला का अयोध्या में भव्य मंदिर बनना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है”। इसके साथ ही उन्होंने मथुरा में बृज धाम के निर्माण कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि “मथुरा में बृज धाम का कार्य जारी है”।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग “जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं”, और उन्होंने “भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने” का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमें बटना नहीं है, हमें एकजुट रहना है”।
अंत में, सीएम योगी ने “बांग्लादेश की घटना” पर भी सवाल उठाए और कहा कि “इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा”, साथ ही उन्होंने “विरासत और विकास को आगे बढ़ाने” की आवश्यकता पर भी बल दिया।









