
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह फायरिंग कुख्यात शुभम लोनकर गैंग द्वारा की गई थी। यूपी एसटीएफ ने मुख्य शूटर दीपक समेत सनी, सोनू, रितिक, विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से दीपक, सनी और सोनू पर फायरिंग में शामिल होने का आरोप है, जबकि बाकी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न आरोप लगे हैं। इन सभी को झज्जर, हरियाणा, आगरा और नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला मुम्बई के थाना जुहू में दर्ज हुआ था, और मुम्बई पुलिस ने इस मामले में यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच को तेज कर दिया है।









