बिहार के रोहतास में क्या जहरीली शराब से 5 लोगों की हो गई मौत?,पुलिस बताएगी सच्चाई

बिहार के रोहतास जिले में एक के बाद एक पांच लोगों की मौत हो गई….पांचों लोगों के मरने पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे है

बिहार के रोहतास जिले में एक के बाद एक पांच लोगों की मौत हो गई….पांचों लोगों के मरने पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे है…लोगों का कहना है कि जहरीली शराब की वजह से मौत हो सकती है…

दरअसल मामला कुछ इस तरह से है कि मरने वाले सभी लोग 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटने के बाद अचानक बीमार हो गए और एक-एक करके उनकी मौत हो गई…

यह घटना बिक्रमगंज अनुमंडल के मठिया गांव की है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इन मौतों के बाद परिजनों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है.स्थानीय लोग इन मौतों के कारणों को लेकर विभिन्न आरोप लगा रहे हैं, जिनमें जहरीली शराब, किडनी फेल होने या कुत्ते के काटने जैसी बातें सामने आ रही हैं.

पर सबसे ज्यादा लोग जहरीली शराब पीने के बाद इन मौतों का आरोप लगा रहे हैं…

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि परिवारों ने शवों का दाह संस्कार कर दिया है, जिससे शवों की जांच नहीं हो पाई और अगर शव बरामद होते तो जांच पूरी तरह से की जा सकती थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी टीम इस घटना की गहराई से जांच कर रही है और मामले की सच्चाई को जल्द ही सामने लाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button