Delhi: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी…कोर्ट ने कहा- CBI द्वारा लगाए गए आरोप में दम नहीं, भावुक हुए केजरीवाल

कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हुए.कोर्ट के फैसले के बाद में अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आ गया है…

दिल्ली- दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर एक वक्त में खूब बवाल मचा था. दिल्ली में आप की सरकार के दौरान आरोपों का दौर शुरु हुआ था….

और अब दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.

जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में बरी किया है.

कोर्ट ने बताया कि सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं. CBI द्वारा लगाए गए आरोप में दम नहीं है.कोई आपराधिक साजिश नहीं मिली है.

कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हुए.कोर्ट के फैसले के बाद में अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आ गया है…

केजरीवाल ने कहा कि मुझे तो सत्य पर भरोसा था.आज हमारी और सत्य की जीत. मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया था.

Related Articles

Back to top button