
फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ के मेकर्स ने शुक्रवार को इसके पहले सिंगल ‘तबाही’ का पोस्टर जारी कर दिया। यह गाना 2 मार्च को रिलीज होगा। पोस्टर में यश और कियारा आडवाणी समुद्र किनारे तेज हवाओं के बीच एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं, जो जुनून, आग और गहरी भावनाओं का संकेत देता है।
कियारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “A Toxic World, A Safe Embrace. #Tabaahi. Song out on 2nd March. #ToxicTheMovie.” पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले जारी टीज़र में यश के किरदार ‘राया’ की झलक दिखाई गई थी, जो एक्शन और रहस्य से भरपूर अंदाज में नजर आए। कहानी में कियारा ‘नादिया’, हुमा ‘एलिजाबेथ’, नयनतारा ‘गंगा’, तारा ‘रेबेका’ और रुक्मिणी ‘मेलिसा’ की भूमिका में हैं।









