
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी मां नीलिमा अजीम, पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ शानदार समय बिताते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद कपूर का पूरा परिवार एक एक्सॉटिक बीच लोकेशन पर मस्ती करता दिखाई दे रहा है।
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बीच पर रिलैक्स करते, स्विमिंग करते, बाइक राइड का आनंद लेते और आसपास की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में शाहिद अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में उनके भाई और अभिनेता ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत भी साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से साफ पता चलता है कि शाहिद कपूर अपने परिवार के साथ इस वेकेशन को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं। बीच पर बिताए गए मस्ती भरे पल, कैंडिड तस्वीरें और खूबसूरत सनसेट की झलक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर फैंस लगातार कमेंट और इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज की गई थी।
‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल, रेश लांबा और राहुल देशपांडे जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।
इसके अलावा शाहिद कपूर के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। वह कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगे। साथ ही उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने ‘फर्जी 2’ के पहले दिन की शूटिंग की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।









