क्या 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? अभिनेत्री ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही एक अजीब अफवाह को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इंटरनेट पर यह दावा किया जाने लगा कि 66 साल की उम्र में वह प्रेग्नेंट हैं।

Mumbai: बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही एक अजीब अफवाह को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इंटरनेट पर यह दावा किया जाने लगा कि 66 साल की उम्र में वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और मजाकिया अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो से शुरू हुई अफवाह

यह अफवाह उस समय शुरू हुई जब नीना गुप्ता हाल ही में हैदराबाद में आयोजित Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

वायरल क्लिप्स में नीना गुप्ता को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी शारीरिक बनावट को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं और बिना किसी आधार के उनके प्रेग्नेंट होने की चर्चा फैलने लगी।

अफवाहों पर नीना गुप्ता का जवाब

इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि असल जिंदगी में उन्हें सिर्फ इसी ‘बधाई हो’ की कमी थी।

अभिनेत्री ने साफ कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह पूरी तरह गलतफहमी है। उन्होंने बताया कि उस इवेंट में उन्होंने मोटे कपड़े की साड़ी पहनी थी, जिसकी वजह से उनकी बॉडी थोड़ी अलग दिख रही थी और लोगों ने बेवजह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया।

हालिया और आने वाले प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में अभिनेता संजय मिश्रा के साथ फिल्म ‘Vadh 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही Netflix की आगामी ड्रामा सीरीज ‘Chumbak’ में दिखाई देंगी।

नीना गुप्ता लंबे समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर फैल रही इस अफवाह पर उनके जवाब के बाद अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

Related Articles

Back to top button