मसूरी में बचपन की दोस्त संग आज शादी रचाएंगे स्टार गेंदबाज Kuldeep Yadav, सपा की नेत्री और कई स्टार रहेंगे मौजूद

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav शनिवार को अपनी बचपन की मित्र Vanshika Chadha के साथ उत्तराखंड के मसूरी में...

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav शनिवार को अपनी बचपन की मित्र Vanshika Chadha के साथ उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस शादी को लेकर क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विवाह समारोह मसूरी के प्रसिद्ध होटल सेवाय में आयोजित किया गया है, जहां शनिवार शाम से शादी की रस्में शुरू होंगी।

शादी समारोह का कार्यक्रम शाम 6 बजे वरमाला से शुरू होगा, जिसके बाद रात करीब 8 बजे दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुईं। समारोह में आए मेहमानों के लिए खास तौर पर पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। इनमें कंडाली का साग और झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन मुख्य आकर्षण होंगे।

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी हैं। भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद Priya Saroj के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इसके अलावा Yuzvendra Chahal, टी. दिलीप और मोहित शर्मा भी मसूरी पहुंच चुके हैं।

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा दोनों उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। कुलदीप का परिवार कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में रहता है। दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। अब मसूरी में होने जा रही यह शादी काफी चर्चा में है।

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button