Assam Election 2026: असम के लिए AAP के उम्मीदवारों का ऐलान, यहां देखिए लिस्ट

तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग रविवार शाम करीब 4 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि इन प्रत्याशियों का चयन राज्य में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इससे पहले पार्टी केरल में भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहां आम आदमी पार्टी ने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

Related Articles

Back to top button