
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। एक्टर टिमोथी चालमेट ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया, जिसके बाद ड्यून फ्रेंचाइजी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से कई और नए पोस्टर रिलीज किए गए।
जारी किए गए पोस्टर्स में टिमोथी चालमेट अपने किरदार पॉल एट्रीड्स के रूप में नजर आ रहे हैं। इस बार उनका लुक पहले से ज्यादा इंटेंस दिख रहा है। उनकी आंखों के आस-पास झुर्रियां और चेहरे पर लाल निशान उनके किरदार के गहरे बदलावों को दर्शाते हैं। वह फ्रीमेन स्टिलसूट में दिखाई दे रहे हैं, जो उनके किरदार की पहचान है।
नए पोस्टर्स में कई अन्य बड़े सितारों की झलक भी देखने को मिली है। पहली बार रॉबर्ट पैटिनसन को विलेन स्काईटेल के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा Zendaya Chani के किरदार में, Jason Momoa Hayat के रूप में, Javier Bardem Stillgar के रूप में, Rebecca Ferguson Lady Jessica, Florence Pugh Irulan, Anya Taylor-Joy Alia Etries और Isaach De Bankole Farok के किरदार में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर इस हफ्ते आने वाली फिल्म Project Hail Mary के साथ रिलीज हो सकता है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर Denis Villeneuve ने किया है।
इस फिल्म में पिछले पार्ट के कई कलाकार भी वापसी कर रहे हैं, जिनमें Zendaya, Rebecca Ferguson, Josh Brolin, Florence Pugh और Anya Taylor-Joy शामिल हैं। खास बात यह है कि Jason Momoa भी इस बार फिल्म में वापसी कर रहे हैं, जो दूसरे पार्ट में नजर नहीं आए थे।
बताया जा रहा है कि ‘Dune’ फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। अब ‘Dune: Part Three’ से भी बड़ी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी।








