‘धुरंधर 2’ देखने को तरसे Karan Johar, बोले- हो रहा है ‘Dhurandhar FOMO’, फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

उन्होंने फिल्म को मिल रहे जबरदस्त प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि एक भारतीय फिल्म के लिए पूरे इंडस्ट्री का एकजुट होकर समर्थन करना बेहद शानदार है।

फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ को लेकर पूरे बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चा है। इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar ने भी फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस वक्त एक ऐसी लोकेशन पर शूटिंग कर रहे हैं जहां सिनेमा हॉल नहीं है, जिसकी वजह से वह ‘धुरंधर 2’ नहीं देख पा रहे हैं।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वह “Dhurandhar FOMO” का सामना कर रहे हैं और फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म को मिल रहे जबरदस्त प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि एक भारतीय फिल्म के लिए पूरे इंडस्ट्री का एकजुट होकर समर्थन करना बेहद शानदार है।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।

फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने भी हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने इसे “हर भारतीय को गर्व महसूस कराने वाली फिल्म” बताया। वहीं रणवीर सिंह ने भी इस तारीफ के लिए उनका धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इसका दूसरा पार्ट भी दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना रहा है।

Related Articles

Back to top button