राम नवमी पर बड़ा ऐलान! Ranbir Kapoor की ‘Ramayana’ की अगली झलक इस दिन दिखेगी

‘रामा’ झलक को हनुमान जयंती पर ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के प्रमोशन का अगला बड़ा फेज होगा, जिसके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राम नवमी के पावन अवसर पर रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए अनाउंसमेंट की है कि फिल्म का अगला झलक ‘रामा’ 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के मेकर्स नमित मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस खास अपडेट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि आस्था और जिम्मेदारी से जुड़कर एक कोशिश है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ बनाया जा रहा है।

मेकर्स के मुताबिक, ‘रामा’ झलक को हनुमान जयंती पर ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के प्रमोशन का अगला बड़ा फेज होगा, जिसके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साईं पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। इसके अलावा यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक कल्चरल मिशन बताया है। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट भारतीय संस्कृति की आत्मा को दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास है।

यह मेगा बजट फिल्म दोनों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमा में आएगा। फिल्म को IMAX फॉर्मेट में ग्लोबल रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button