Dhurandhar Worldwide:रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन से मचाया धमाल, 1400 करोड़ के करीब पहुंची

बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड से भी अधिक है। कुल मिलाकर, फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ हो गया है।

Dhurandhar Worldwide: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के 12वें दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी मंदी जरूर देखी गई, लेकिन इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 1400 करोड़ के आंकड़े को छूने से सिर्फ़ कुछ ही दूरी पर रखा है।

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त शुरुआत की थी। पहले दिन दुनिया भर में 240 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें 75 करोड़ पेड प्रीव्यू से शामिल थे। इसके बाद, ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नई मिसाल कायम कर दी।

फिल्म का दूसरा वीकेंड भी शानदार रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 170 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की, जो कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड से भी अधिक है। कुल मिलाकर, फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ हो गया है।

12वें दिन कलेक्शन:

  • भारत: 17,614 शो में 25.30 करोड़ नेट कलेक्शन
  • विदेश: 8.00 करोड़
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹1,392.23 करोड़

इस शानदार कमाई के साथ, ‘धुरंधर 2’ अब केवल दंगल (2070 करोड़), बाहुबली 2 (1788 करोड़) और पुष्पा 2 (1724 करोड़) के पीछे है। फिल्म ने अपने रिकॉर्ड के जरिए देश और दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर दी है।

Related Articles

Back to top button