तमिलनाडु के नए मुख्य सचिव साई कुमार की नियुक्ति, चुनावी बिगुल से पहले प्रशासन में बड़ा बदलाव…

साई कुमार तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले राजस्व प्रशासन आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। मुख्य सचिव बनने से पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड (TNPL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, और जिला कलेक्टर जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में प्रशासनिक बदलाव की लहर चली है। आईएएस अधिकारी डॉ. एम. साई कुमार को तमिलनाडु का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। साई कुमार ने राज्य के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं और अब वह राज्य के प्रशासन की बागडोर संभालेंगे।

बता दें, साई कुमार तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले राजस्व प्रशासन आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। मुख्य सचिव बनने से पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड (TNPL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, और जिला कलेक्टर जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

उनकी नियुक्ति के बाद, वह एन. मुरुगनंदम की जगह मुख्य सचिव के पद पर कार्यभार संभालेंगे। साई कुमार के पास प्रशासनिक अनुभव की लंबी सूची है, जिससे राज्य के विकास में उनका योगदान अहम साबित हो सकता है।

बता दें, 23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होंगे, जिनमें 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ DMK (एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में) और विपक्षी AIADMK (पलानीस्वामी के नेतृत्व में) के बीच है। वर्तमान में सरकार अपने कल्याणकारी कार्यों के आधार पर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है, जबकि विपक्ष सत्ता विरोधी लहर और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

लोक पोल एजेंसी द्वारा किए गए एक सर्वे में अनुमान जताया गया है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन 234 सीटों में से 181-189 सीटें हासिल कर सकता है, जिसमें उनका वोट शेयर 40.1 प्रतिशत रहेगा। वहीं, विपक्षी AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 38 से 42 सीटों के बीच मिल सकती हैं, और उनका वोट शेयर 29% रहने का अनुमान है।

अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK), जो पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है, 23.9% वोट शेयर के साथ 8-10 सीटें हासिल कर सकती है। अन्य पार्टियों का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा, जिनका वोट शेयर 4.9% और 2.1% रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button