धुरंधर 2 ने 22 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1650 करोड़ पार!

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 22 दिनों में वर्ल्डवाइड 1650 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार किया, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,045 करोड़ की कमाई हुई।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 22 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 22वें दिन चौथे गुरुवार को 4.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,045.46 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है।

बता दें, फिल्म की शुरुआत पहले दिन ही शानदार रही, जब ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी, हालांकि सप्ताहांत के बाद हल्की गिरावट देखी गई।

बता दें, सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘धुरंधर 2’ ने धमाका किया। रिपोर्ट्स के अनुसार 22 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1,657.86 करोड़ रुपए तक पहुँच चुकी है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म दुनिया भर की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की दूसरी कड़ी है। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म की थ्रिलिंग कहानी और रणवीर की परफॉर्मेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

Related Articles

Back to top button