”राजनीतिक नक्शे को बदलने की कोशिश”, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि दादी ने सत्य,अहिंसा का पाठ पढ़ाया. ये बिल चुनावी गणित बदलने का बिल है…

दिल्ली- महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बोल रहे है…लोकसभा में राहुल गांधी बीजेपी सरकार पर हमलावर नजर आ रहे है…राहुल गांधी के भाषण के दौरान में लगातार लोकसभा में हंगामा चल रहा है…

राहुल गांधी ने कहा- महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो रही है… प्रियंका की स्पीच मुझे अच्छी लगी है…जब मैं छोटा था तो अंधेरे से डरता था… मेरी दादी ने डर से लड़ना सिखाया.डर का सामना करने के लिए साहस चाहिए.

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि दादी ने सत्य,अहिंसा का पाठ पढ़ाया. ये बिल चुनावी गणित बदलने का बिल है…

देश में दलित-OBC के साथ काफी अन्याय है… ये महिला आरक्षण बिल नहीं है…इस बिल से महिलाओं का लेना देना नहीं है.. राजनीतिक नक्शे को बदलने की कोशिश कर रहे है…ये एक शर्मनाक हरकत है…आपको अपनी क्षमता कम होने का डर है…

Related Articles

Back to top button