
गुजरात : दाहोद में एक शादी के आयोजन में 400 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की घटना ने स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद यह साफ़ हो गया है कि फ़ूड सेफ़्टी में लापरवाही किसी भी समय एक बड़ी हेल्थ इमरजेंसी का रूप ले सकती है।
दाहोद में 400 से ज़्यादा लोगों का शादी का खाना खाकर बीमार पड़ना चिंता का विषय है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2026
फ़ूड सेफ़्टी में लापरवाही कभी भी हेल्थ इमरजेंसी का रूप ले सकती है। देश भर में मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ी जा… https://t.co/fpRTSue7vu
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप संयोजक केजरीवाल ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की बात कही है,और समाजिक कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फ़ूड सेफ़्टी मानकों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता जताई है। घटना के बाद, बीमार हुए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है और सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।
मिलावटी खाद्य सामग्री पर देशभर में कार्यवाही हो रही है, लेकिन यह घटना बताती है कि हमें और अधिक सक्रियता और इनोवेटिव तरीकों की आवश्यकता है। विशेष रूप से बड़े आयोजनों में फ़ूड सेफ़्टी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और लोगों की सेहत को खतरे से बचाया जा सके।









