22 साल बाद एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और अभिषेक बच्चन, Raja Shivaji में धमाकेदार वापसी, जानें कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और अभिषेक बच्चन 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और अभिषेक बच्चन 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। यह जोड़ी मोस्ट-अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी में स्क्रीन शेयर करेगी, जिसका निर्देशन रितेश देशमुख कर रहे हैं।

बता दें, इस बड़ी घोषणा की पुष्टि खुद डायरेक्टर रितेश ने की, और फिल्म के दौरान अभिषेक बच्चन का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ‘संभाजी शाहजी भोसले’ का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सलमान खान फिल्म में एक शूरवीर योद्धा ‘जीवा महाला’ के रूप में नजर आएंगे। यह किरदार छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे विश्वसनीय और निडर योद्धाओं में से एक था, और इस भूमिका का ऐतिहासिक महत्व है। हालांकि, सलमान का यह रोल फिल्म में एक कैमियो होगा।

वहीं, सलमान खान और रितेश देशमुख की पहले भी एक सफल कोलैबोरेशन हो चुकी है, जब सलमान ने रितेश की सुपरहिट मराठी फिल्म लय भारी में कैमियो किया था। अब फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इस फिल्म में सलमान के साथ अभिषेक बच्चन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

सलमान और अभिषेक ने आखिरी बार 2004 में फिर मिलेंगे फिल्म में साथ काम किया था, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके अलावा, सलमान ने ढाई अक्षर प्रेम के में भी अभिषेक और ऐश्वर्या राय के साथ कैमियो किया था।

Related Articles

Back to top button